छतरीवाली एक इंडियन बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा मूवी है | मूवी की कहानी सान्या(रकुल प्रीत सिंह) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो केमिस्ट्री की बहुत अच्छी टीचर होती है और अपने घर पर कुछ बच्चों को ट्यूइशन पढ़ा के अपना गुजारा कर रही होती है लेकिन उसे एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश होती है | इसी बीच एक कंडोम फैक्ट्री के मालिक रतन लांबा (सतीश कौशिक) की मुलाकात सान्या से होती है और वो उसे कंडोम क्वालिटी टेस्टर की जॉब ऑफर करता है लेकिन सान्या ये जॉब करने से मना कर देती है | लेकिन अगले दिन वो जॉब करने को मान जाती है क्यूंकि उसे पैसों की जरूरत होती है लेकिन वो ये बात प्राइवेट रखने की शर्त रखती है | इसी क्रम मे सान्या की मुलाकात ऋषि (सुमित व्यास) से होती है और दोनों मे प्यार हो जाता है और दोनों कुछ दिनों मे शादी कर लेते हैं लेकिन सान्या शर्म के मारे शादी हो जाने के बाद भी कंडोम फैक्ट्री मे काम करने वाली बात ऋषि को नहीं बताती है | उसने कुछ दिनों मे ये जॉब छोड़ने का सोच रहता है इसी बीच सान्या की जेठानी का अबॉर्शन और मिस्कैरिज हो जाता है और यहाँ से मूवी दमदार हो जाती है |
सान्या प्रण लेती है की वो कंडोम के प्रति लोगों को जागरूक करेगी और कंडोम फैक्ट्री वाला काम नहीं छोरेगी | इस मूवी मे आगे आपको ये देखना है की क्या सान्या के घर के लोग उसके काम मे उसका साथ देते हैं या उसके खिलाफ होते हैं ? क्या सान्या लोगों को कंडोम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर पाई ? इस मूवी की कहानी इतनी ही नहीं है जितनी मैंने आपको बताई है | कहानी का दूसरा भाग तब शुरू होता है जब सान्या के घर के लोगों को उसके काम के बारे मे पता चलता है | इस मूवी की कहानी सेफ सेक्स और सेक्स एजुकेशन पे आधारित है | फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है | इसी कहानी से मिलती जुलती जनहित मे जारी मूवी भी आपने देखी होगी | यह मूवी सिर्फ नाम की कॉमेडी मूवी है | अगर आप रकुल प्रीत सिंह के फैन हो तो आप इसे Zee 5 पे हिन्दी मे देख सकते हो |
0 Comments