Gaslight movie review in Hindi

 आज के समय मे जहां थिएटर मे कुछ फ़िल्में ही अच्छा कमाई कर रहीं हैं वही ओटीटी पर रिलीज होने वाली फ़िल्मों का सिलसिला का जारी है और वो अच्छा कमाई भी कर रहीं हैं। यह फिल्म मर्डर मिस्ट्री और इसमे सारा अली खान के साथ साथ चित्रांगदा सिंघ, विक्रांत मेसी, राहुल देव और अक्षय ओबेरॉय जैसे लोकप्रिय सितारे हैं। मूवी के कहानी की बात करें तो गैसलाइट एक पूर्व राजा की बेटी मीशा (सारा) की कहानी है। एक एक्सीडेंट के वजह से मीशा विकलांग हो चुकी होती है और वह व्हीलचेयर पे रहती है और वो किसी बात पे झगड़े के वजह से अपने पिता से लम्बे समय से अलग रह रही होती है। एक दिन मीशा को अपने पिता का बुलावा आता है तो वह उनसे मिलने पहुंच जाती है और वहां उसका स्वागत उसकी सौतेली माँ रुक्मिणी (चित्रांगदा सिंघ) और केयर टेकर कपिल (विक्रांत मेसी) करते हैं और वे उन्हें बताते हैं कि उसके पिता किसी काम से कहीं गए हैं। मीशा को ये समझ नहीं आता उसके पिता खुद उसे बुला के क्यूँ कहीं चले गए। मीशा के आते ही उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। कभी उसे अपने पिता नजर आने लगते हैं तो कभी उनकी परछाईं दिखने लगती है। रुक्मणी और कपिल उसे लगातार यकीन दिलाने की कोशिस करने लगते हैं कि ये सब उसके मन का भ्रम है। 


आगे फिल्म मे आपको देखना है कि राजा साहब के साथ क्या होता है? विलेन रुक्मिणी है या कपिल या कहानी मे कोई और दांव पेंच है? 
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर पवन कृपलानी ने एक कमजोर स्टोरी pe मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बनाने की कोशिश की है। फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना कमजोर है कि ये आपको बोर कर सकता है। फिल्म के बहुत सीन अंधेरे मे शूट हुए हैं। एक व्हील चेयर पे बैठी लड़की का पूरे मूवी अकेले भटकना और अपने पिता के बारे मे जानकारी इकठ्ठा करना आपको बोर करेगा। इंटरवल से 
पहले फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई लगती है। इंटरवल के बाद कहानी थोड़ा जोर पकड़ती है। 
 चित्रांगदा सिंघ ने फिल्म मे अच्छी ऐक्टिंग की है वहीं विक्रांत ने भी ठीकठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म मे राहुल देव और शिशिर शर्मा जैसे दमदार ऐक्टर भी है लेकिन डायरेक्टर उनका पूरा इस्तेमाल नहीं कर सके। अगर आप टाइम पास करने के लिए कोई मूवी तलाश कर रहे हैं तो गैसलाइट एक ठीकठाक ऑप्शन है जिसे आप   DISNEY PLUS HOTSTAR पे देख सकते हैं।

0 Comments